[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में स्टांप वेंडर-लेखन संघ के चुनाव:रामावतार कुमावत बने अध्यक्ष, सनवर कुरैशी को 5 वोटों से हराया ​


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में स्टांप वेंडर-लेखन संघ के चुनाव:रामावतार कुमावत बने अध्यक्ष, सनवर कुरैशी को 5 वोटों से हराया ​

झुंझुनूं में स्टांप वेंडर-लेखन संघ के चुनाव:रामावतार कुमावत बने अध्यक्ष, सनवर कुरैशी को 5 वोटों से हराया ​

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के कोर्ट परिसर में शुक्रवार को स्टांप वेंडर एवं लेखन संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। रामावतार कुमावत ने अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की। त्रिकोणीय मुकाबले में कुमावत ने बाजी मारी। शुक्रवार सुबह से ही मतदाता अपने कतारों में नजर आए। शाम को हुई मतगणना में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रामवतार कुमावत ने निकटतम प्रतिद्वंदी सनवर कुरैशी को 5 मतों के मामूली अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की।

अध्यक्ष पद के लिए हुई जोरदार टक्कर

अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर थी। सचिव पद के लिए संघ ने आपसी सहमति और एकता का संदेश दिया। योगेश कटारिया के समर्थन में अन्य किसी सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध सचिव घोषित किया।

अध्यक्ष रामावतार कुमावत ने कहा-यह जीत मेरी नहीं, बल्कि संघ के हर उस सदस्य की है जिसने मुझ पर भरोसा जताया। मेरी प्राथमिकता स्टांप वेंडर्स और लेखन कार्य से जुड़े साथियों के हितों की रक्षा करना और प्रशासन के समक्ष हमारी लंबित समस्याओं को मजबूती से उठाना है।

Related Articles