[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खिलौना गोदाम में लगी आग हॉस्पिटल तक पहुंची:फायर-ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू; प्लास्टिक-गत्तों के कारण अचानक भड़की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खिलौना गोदाम में लगी आग हॉस्पिटल तक पहुंची:फायर-ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू; प्लास्टिक-गत्तों के कारण अचानक भड़की

खिलौना गोदाम में लगी आग हॉस्पिटल तक पहुंची:फायर-ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू; प्लास्टिक-गत्तों के कारण अचानक भड़की

झुंझुनुूं : झुंझुनुूं में हॉस्पिटल के पीछे प्लाट में बने खिलौना गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों ने हॉस्पिटल के पिछले हिस्से में लगे कूलर डक्ट को भी जद में ले लिया। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना शुक्रवार शाम 4.30 से 5 बजे के बीच शहर के बस स्टैंड (मान नगर) पर शारदा हॉस्पिटल के पास हुई।

कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया-शारदा हॉस्पिटल के पीछे अशोक वालिया नाम के व्यक्ति का प्लाट है। इसमें दो-तीन कमरे बने हुए हैं। कमरों में प्लास्टिक के खिलौने का गोदाम था। साथ ही खाली कार्टन (गत्ते) रखे थे। इन्हीं में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

हॉस्पिटल के पीछे एक खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई
हॉस्पिटल के पीछे एक खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई

देखते ही देखते विकराल हो गई आग

प्लास्टिक और गत्तों के कारण आग अचानक फैली और देखते ही देखते विकराल हो गई। आग की लपटों ने शारदा हॉस्पिटल की बिल्डिंग के पिछले हिस्से को भी चपेट में ले लिया। वहां लगे कूलर डक्ट ने आग पकड़ ली। आग की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। पुलिस भारी जाप्ते के साथ पहुंची।

थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया-आग से कोई हताहत नहीं हुआ। इलाका संकरा और भीड़भाड़ वाला था। इसलिए हालात को संभाला। लोगों को दूर किया। तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। दमकल ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हालांकि गोदाम में रखा माल और गत्ते जल गए।

देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें..

शारदा हॉस्पिटल के पीछे गोदाम में आग बुझाती दमकल की टीम। प्लास्टिक का सामना और गत्ते जल गए।
शारदा हॉस्पिटल के पीछे गोदाम में आग बुझाती दमकल की टीम। प्लास्टिक का सामना और गत्ते जल गए।
आग पर काबू पाए जाने के बाद मौके की स्थिति।
आग पर काबू पाए जाने के बाद मौके की स्थिति।
गोदाम में बड़ी संख्या में खाली कार्टन पड़े थे, जिनके कारण तेजी से आग फैली।
गोदाम में बड़ी संख्या में खाली कार्टन पड़े थे, जिनके कारण तेजी से आग फैली।
आग पर काबू पाते फायर कर्मी।
आग पर काबू पाते फायर कर्मी।

Related Articles