[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थ्रेसर में फंसा युवक, सिर समेत आधा शरीर टुकड़े-टुकड़े हुआ:शव के टुकड़े बटोरने में लगे दो घंटे, गेहूं की फसल निकलवाते समय बैलेंस बिगड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

थ्रेसर में फंसा युवक, सिर समेत आधा शरीर टुकड़े-टुकड़े हुआ:शव के टुकड़े बटोरने में लगे दो घंटे, गेहूं की फसल निकलवाते समय बैलेंस बिगड़ा

थ्रेसर में फंसा युवक, सिर समेत आधा शरीर टुकड़े-टुकड़े हुआ:शव के टुकड़े बटोरने में लगे दो घंटे, गेहूं की फसल निकलवाते समय बैलेंस बिगड़ा

झुंझुनूं : झुंझुनूं में थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की मौत हो गई। सिर समेत आधा शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। युवक के थ्रेशर में फंसते ही लोगों ने दौड़कर ट्रैक्टर को बंद किया। तब तक युवक का आधा शरीर मशीन के अंदर जा चुका था। थ्रेसर के अंदर बुरी तरह फंसे शव को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। हादसा बगड़ थाना इलाके के घासी का बास गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ।

हादसा इतना भीषण था कि युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए।
हादसा इतना भीषण था कि युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

शव के टुकड़े-टुकड़े हुए

जानकारी के अनुसार, विकास उर्फ कालू निवासी नूलिया गोठड़ा गांव का रहने वाला था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह खेती-बाड़ी और मजदूरी करता था।

वह पास के गांव बास में शुक्रवार सुबह गेहूं की फसल निकलवाने गया था। फसल निकालते समय बैलेंस बिगड़ने से गेहूं के साथ थ्रेसर मशीन के अंदर चला गया।

मौके पर खड़े लोगों ने दौड़कर मशीन को बंद कर दिया। तब तक युवक की आधी बॉडी अंदर फंस चुकी थी और शव के टुकड़े-टुकड़े हो चुके थे।

थ्रेसर में फंसे शव के टुकड़े, निकालने में लगे दो घंटे

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बगड़ थाना पुलिस को सूचना दी। थ्रेशर में शव के टुकड़े बुरी तरह फंसे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव के टुकड़ों को निकाला। शव को बगड़ के सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles