[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काटली नदी के जल स्रोतों के सीमांकन की मांग:एनजीटी के आदेश पालन को लेकर उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

काटली नदी के जल स्रोतों के सीमांकन की मांग:एनजीटी के आदेश पालन को लेकर उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

काटली नदी के जल स्रोतों के सीमांकन की मांग:एनजीटी के आदेश पालन को लेकर उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में काटली नदी के जल स्रोतों की रक्षा और सीमांकन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार को सौंपा गया है। यह ज्ञापन एनजीटी ने 7 अप्रैल को पारित आदेश के पालन की मांग करता है।

नदियों के सीमांकन की मांग

सरस्वती रूरल एंड अरबन डवलपमेंट सोसायटी की ओर से संचालित ‘काटली नदी बचाओ जन अभियान’ की ओर से शुक्रवार को यह ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसमें काटली नदी, उसकी सहायक नदियों, नालों और अन्य जलस्रोतों की रक्षा के लिए सीमांकन कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन में उदयपुरवाटी खंड में सुकली नदी, जहाज मावता, मोजिडा नाला, सांका वाला नाला, जोधपुरा नाला, सोकली नदी सराय और साटिण्डा नाला सहित सभी जल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

इस ज्ञापन पर सतीश मिश्रा छापोली, धर्मवीर यादव मंडावरा, दीपक मीणा बाघोली, करण तेतरवाल पापड़ा, धन सिंह कश्यप कीरपुरा, मोहर सिंह ककराना, एडवोकेट हरलाल सैनी, रविन्द्र सिंह, एडवोकेट मेघराज सैनी, एडवोकेट श्रवण कुमार, एडवोकेट रणवीर सिंह, एडवोकेट रामजीवन गुप्ता, बनवारी कुमावत धोलाखेड़ा, मदन खैरवा धोलाखेड़ा, प्रभुदयाल और बृजमोहन सैनी सहित कई काटली समर्थकों के हस्ताक्षर हैं।

काटली नदी बचाओ अभियान के संयोजक सुभाष कश्यप ने बताया कि सिंधु जल को काटली में लाने और नदी को पुनर्जीवित करने की मांग को लेकर शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की जाएगी।

Related Articles