डालमिया की ढाणी में गहराया पेयजल संकट:ग्रामीण PHED से नए ट्यूबवेल की मांग पर अड़े, खेतड़ी रोड पर कुआं भी बंद
डालमिया की ढाणी में गहराया पेयजल संकट:ग्रामीण PHED से नए ट्यूबवेल की मांग पर अड़े, खेतड़ी रोड पर कुआं भी बंद
चिड़ावा : चिड़ावा के निकटवर्ती ग्राम डालमिया की ढाणी में पिछले कई महीनों से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। मोहल्ले के दो प्रमुख सार्वजनिक कुएं सूख जाने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को ढाणी के निवासियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सहायक अभियंता को पत्र सौंपकर नए ट्यूबवेल (बोरवेल) खुदवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी में स्थित दो महत्वपूर्ण कुएं, जिनमें से एक खेतड़ी रोड पर लीलाधर की चक्की के पास और दूसरा तोला सेही रोड पर कैलाशजी मास्टरजी के घर के पास है, पिछले चार-पांच महीनों से पूरी तरह सूख चुके हैं। सर्दियों में भी पानी की भारी कमी रही, और अब गर्मी की शुरुआत के साथ स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने अपने पत्र में विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में पहले भी कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते नए बोरवेल नहीं लगवाए गए, तो आने वाले भीषण गर्मी के दिनों में स्थिति बेकाबू हो सकती है।
इस दौरान रामअवतार शर्मा, कपिल सैनी, पुनीत, विजयलक्ष्मी, मनोज शर्मा, पालाराम, फूलाराम सैनी, बाबूलाल सैनी, सुभाष सैनी, मोहित सैनी, कालू कुमार, मनोज कुमार, मनीष शर्मा और गौतम सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने विभाग से जनहित में शीघ्र नए बोरवेल का निर्माण कर ढाणीवासियों को राहत प्रदान करने की पुरजोर मांग की।
इसी बीच, वार्ड नंबर 12 में भी पेयजल समस्या बनी हुई है। यहां सांसद बृजेंद्र ओला के कोटे से एक ट्यूबवेल का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब तक उसमें मोटर नहीं डाली गई है और न ही उसका कनेक्शन हुआ है। सहायक अभियंता सविता चौधरी ने जल्द ही कनेक्शन करवाने का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर हरवीर झाझड़िया, यसु, मनीराम डांगी, रामसिंह, निर्मला देवी, संतोष, किरण, सुनीता, सोना, सुमन, पूजा, रेनू, शशि, चंद्रकला, सविता, निर्मला, लछमा, जराई, सागर और कमला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2107105


