जनप्रतिनिधि-अधिकारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन
जनप्रतिनिधि-अधिकारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन
बुहाना : राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उप शाखा बुहाना सिंघाना की आेर से जनप्रतिनिधि अधिकारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राउमावि बुहाना में हुआ। प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि सुरेंद्र अहलावत, विशिष्ट अतिथि सीबीईओ बुहाना, रामकिशन यादव पूर्व एडीईओ, नीरज सिहाग, सुरेश पायल, प्रधानाचार्य अजीत जांगिड़, वेद प्रकाश रांगेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुहाना उप शाखा अध्यक्ष मनरूप भालोठिया ने की।
वरिष्ठ सदस्य शिवकुमार शर्मा ने अतिथियों व उपस्थित शिक्षकों का संगठन से परिचय करवाया तथा सभी को संगठन का पत्रक भेंट किया। बुहाना ब्लॉक में नवनियुक्त 52 शिक्षक व शिक्षिकाओं का अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश जांगिड़ ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में अपना संपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। मंच संचालन मंत्री प्रदीप शर्मा ने किया। महेंद्र कुमार शर्मा, ललित कुमार, संजय यादव, पुष्पराज, सुशीला कुल्हार, मनीषा जाखड़, शुभकरण गर्सा, जगमाल सिंह, सतपाल भालोठिया, अक्षय बिरमाण, सुलोचना, एकता, संजीव यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034241


