नाबालिग से रेप के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार:किडनैप कर घर पर बंधक बनाकर रखा, दोनों आरोपियों को जंगल से किया गिरफ्तार
नाबालिग से रेप के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार:किडनैप कर घर पर बंधक बनाकर रखा, दोनों आरोपियों को जंगल से किया गिरफ्तार
उदयपुर : लसाड़िया थाना पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में 4 माह से फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हर्षराज सिंह शक्तावत ने बताया कि आरोपी मोतीलाल(19) पिता जगदीश मीणा और जगदीश(41) पिता हीरालाल मीणा निवासी वेलीफला कालीभीत को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पास ही के जंगल से गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी ने बताया कि करीब 3 माह पहले की घटना है। जब 17 वर्षीय नाबालिग घर पर अकेली थी। तभी आरोपी पिता और पुत्र नाबालिग के घर आए और उसे जबर्दस्ती किडनैप कर अपने घर कालीभीत ले गए थे। जहां करीब दो माह तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा।
इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया। जैसे-तैसे नाबालिग जान बचाकर वहां से वापस आई। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए। एसपी राजेश कुमार यादव के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दोनों आरोपियों को लसाड़िया के सुनसान जंगलों से गिरफ्तार किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034329


