4 लाख रुपए लूटने का आरोपी गिरफ्तार:थार गाड़ी से बाइक को टक्कर मार कर की थी वारदात, तीन महीने से था फरार
4 लाख रुपए लूटने का आरोपी गिरफ्तार:थार गाड़ी से बाइक को टक्कर मार कर की थी वारदात, तीन महीने से था फरार
मंडावा : डीएसटी व मंडावा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी चार लाख रुपए की लूट के मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहा था। मण्डावा थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के नाहरसिंघानी गांव निवासी विकास महला पुत्र जगदीश प्रसाद है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 6 मई 2024 को कोलाली निवासी समीर कायमखानी की बाइक को टक्कर मारकर 4 लाख रुपए लूट लिए थे।

पीड़ित झुंझुनूं से मण्डावा जा रहा था। इस दौरान मण्डावा थाना क्षेत्र के तेतरा बस स्टैंड के पास थार गाड़ी से टक्कर मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में पीडित ने मण्डावा थाना में रिपोर्ट दी थी।
थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में पूर्व में राहुल सैनी, संदीप कुमार उर्फ संदीप और आसीफ की गिरफ्तारी कर चुके है। आरोपी विकास महला फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार इनाम घोषित किया था। आरोपी को पकड़ने में डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल बुलेश कुमार व अंकित ओला का विशेष योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035778
