सीकर में भीम सेना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:प्रदर्शनकारी बोले- भारत में क्राइम सबसे ज्यादा, देशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
सीकर में भीम सेना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:प्रदर्शनकारी बोले- भारत में क्राइम सबसे ज्यादा, देशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

सीकर : कोलकाता के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ गैंगरेप कर मर्डर करने के मामले के विरोध में भीम आर्मी द्वारा सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
जिला अध्यक्ष जयस्वामी कल्याण ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ क्राइम चरम सीमा पर है। कोलकाता के एक मेडिकल हॉस्पिटल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ गैंगरेप कर हत्या कर दी गई तो वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की को घर से गुंडों ने किडनैप किया और उसके साथ गैंगरेप किया। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में 50 से अधिक बार चाकू से वार कर दिए गए। वहीं राजस्थान के खेतड़ी नगर में भी युवती के साथ रेप कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
भारत में रोजाना महिलाओं के साथ रेप, मर्डर जैसी घटनाएं हो रही है, लेकिन सरकारें चुप है। पीड़िताओं को न्याय नहीं मिल रहा। इसलिए सरकार से मांग है कि सभी घटनाओं में शामिल आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी दे ताकि फिर से ऐसी घटनाएं नहीं हो। भीम सेना ने कार्रवाई नहीं होने पर देशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
इन मांगों के लेकर सौंपा ज्ञापन
- सभी घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी दी जाए।
- पीड़ितों के परिजनों को एक-एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।
- पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
- सभी प्रकरणों की सीबीआई जांच करवा कर करवाई जाए।
- डॉक्टर्स के लिए प्रोटेक्शन एक्ट बनाया जाए।