[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में चोरी का सिलसिला जारी, मकान का ताला तोड़कर नगदी व आभूषण चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में चोरी का सिलसिला जारी, मकान का ताला तोड़कर नगदी व आभूषण चोरी

लक्ष्मणगढ़ में चोरी का सिलसिला जारी, मकान का ताला तोड़कर नगदी व आभूषण चोरी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : शहर में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक मकान को निशाना बनाते हुए नगदी एवं लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 32 निवासी जगदीश प्रसाद बाल्मीकि के मकान में बीती रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। उस समय मकान में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

चोरों ने मकान के दो कमरों के ताले तोड़कर वहां रखी दो आलमारियां, एक लोहे का बक्सा तथा एक पेटी का ताला तोड़ दिया। मकान मालिक जगदीश प्रसाद बाल्मीकि ने बताया कि आलमारी में भात कार्यक्रम के लिए रखे करीब 45 हजार रुपये नगद तथा सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे, जिन्हें चोर चोरी कर ले गए।

बताया जा रहा है कि जगदीश प्रसाद बाल्मीकि के दोनों बेटे गांव गए हुए थे, जबकि वह स्वयं अपनी पत्नी के साथ भाई के मकान पर रुके हुए थे। सुबह जब वे घर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles