यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने रात्रि चौपाल में सुनी आमजन की समस्याएं
थोई की बड़ी ढाणी में ग्राम रथ अभियान के तहत अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : राज्य सरकार के सुशासन संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने थोई की बड़ी ढाणी में आयोजित रात्रि चौपाल में भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दस दिवसीय विदेश यात्रा से लौटने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंत्री खर्रा ने कार्यक्रम में आमजन से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जयपुर से झाड़ली पहुंचने के बाद ग्राम रथ अभियान एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की।

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने कृषि, पेयजल, पशुपालन, सामाजिक सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण से जुड़ी समस्याओं और सुझावों से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री खर्रा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान मंत्री ने कृषकों, पशुपालकों, महिलाओं एवं युवाओं से सीधे संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उनका फीडबैक भी लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत चयनित जनआधार कार्डधारी पशुपालक परिवारों को निःशुल्क पशु बीमा योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम अनिल कुमार, तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया, बीडीओ सुनील कुमार ढाका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147728


