[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के वार्ड 21 में नए ट्यूबवैल निर्माण कार्य का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के वार्ड 21 में नए ट्यूबवैल निर्माण कार्य का शुभारंभ

वार्डवासियों ने विधायक पितराम सिंह काला व सुमित्रा सैनी का किया भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 21 स्थित गोगाजी की ढाणी में बालाजी मंदिर के सामने वाली गली में नए ट्यूबवैल निर्माण कार्य का विधिविधान एवं पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला एवं निवर्तमान चेयरमैन सुमित्रा सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से वार्डवासी पेयजल संकट की समस्या से जूझ रहे थे। ऐसे में नए ट्यूबवैल निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय नागरिकों ने इसे वार्ड के लिए बड़ी सौगात बताया।

इस अवसर पर विधायक पितराम काला एवं सुमित्रा सैनी का वार्डवासियों द्वारा साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी और आमजन को काफी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद लोकेश कटारिया अनिल जांगिड़ पिलानी अरविंद बाडेटिया रामविलास रामजीलाल सांखला श्याम टेलर मक्खनलाल जुगल सैनी बाबूलाल मास्टर विमलेश कटारिया प्यारेलाल सांखला बाबूलाल स्वामी सुरेश सैनी घीसाराम सैनी नंदलाल सैनी श्रीराम सैनी संदीप सैनी ओमप्रकाश सैनी बनारसी सांखला शीशराम सैनी कृष्ण सैनी मुकेश सैनी सुल्तान सैनी पंडित मनीष शर्मा सुशील सैनी रामनिवास फोरमैन मनीराम सांखला प्रभा मुन्नी मीरा राजू सोनू मंजू बबीता एवं रेशमी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles