[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले- देश के हालात गृह युद्ध जैसे:4 राज्यों के चुनाव एक साथ नहीं करवा पा रहे, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ कैसे करवाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़देशराजस्थान

डोटासरा बोले- देश के हालात गृह युद्ध जैसे:4 राज्यों के चुनाव एक साथ नहीं करवा पा रहे, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ कैसे करवाएंगे

डोटासरा बोले- देश के हालात गृह युद्ध जैसे:4 राज्यों के चुनाव एक साथ नहीं करवा पा रहे, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' कैसे करवाएंगे

जयपुर : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश के हालात गृह युद्ध जैसे हैं। आरक्षण और संविधान खतरे में है। डोटासरा ने कहा- राजस्थान में आठ महीने में सरकार सही से काम नहीं कर पाई। किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे पर हां या ना में जवाब नहीं दे पा रहे कि उसका क्या हुआ? पहले 15-20 दिन तक तो बताया ही नहीं कि इस्तीफे का क्या हुआ?

डोटासरा ने कहा- मैंने मुख्यमंत्री को एक आइडिया बताया है। लॉटरी निकाल लेनी चाहिए। एक घड़े में दो पर्ची डालिए। एक किरोड़ी लाल के मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार करने की और दूसरी अस्वीकार करने की। पर्ची बना लेनी चाहिए, किसी से भी निकलवा लीजिए। इस्तीफा स्वीकार करने की पर्ची निकल जाए तो ठीक। अस्वीकार करने की निकल जाए तो मंत्री काम करें।

राजीव गांधी जयंती पर मंगलवार को पीसीसी में आयोजित प्रार्थना सभा में गोविंद सिंह डोटासरा।
राजीव गांधी जयंती पर मंगलवार को पीसीसी में आयोजित प्रार्थना सभा में गोविंद सिंह डोटासरा।

डोटासरा ने कहा- प्रदेश के एक मंत्री के इस्तीफे के बारे में फैसला नहीं कर पा रहे तो फिर फैसला करेगा कौन? इसलिए हम कहते हैं यह पर्ची सरकार है। यहां पर्चियों से चलती है। अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इन्हें अपने विवेक का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध है।

‘प्रधानमंत्री विदेश के दौरों में व्यस्त’
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- आज केंद्र में बैठे हुए लोग केवल अपनी सत्ता बचाने के लिए काम कर रहे हैं। देश के लिए काम नहीं कर रहे हैं। देश में धर्म के आधार पर लोगों को बांट कर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। देश के हालात गृह युद्ध जैसे हैं, लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री विदेश के दौरों में व्यस्त हैं।

बांग्लादेश के मामले में केंद्र सरकार ने कोई प्रभावी प्रयास नहीं किए। आज सारे पड़ोसियों से हमारे संबंध खराब हैं। राजनीतिक सत्ता हथियाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। ~ गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ कैसे करवाएंगे?
डोटासरा ने कहा- राजस्थान में बीजेपी की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद राज्य को कोई फायदा नहीं हुआ।

400 पार के चक्कर में 250 भी नहीं ला पाए। संविधान खतरे में है। आरक्षण की व्यवस्था खतरे में है। लोकतंत्र खतरे में है। ये ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की बात कर रहे हैं।

आपने नमूना देख लिया। अभी चार राज्यों में से दो राज्यों के चुनाव घोषित किए हैं। राजस्थान की 6 सीटों के उपचुनाव भी घोषित नहीं किए। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त कह रहे हैं कि बरसात में हालात ठीक नहीं हैं। तो जब ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ करेंगे तो क्या बरसात रुक जाएगी?

मई में लोकसभा चुनाव इतने लंबे यानी कई फेज में करवाए तो एक साथ चुनाव कैसे संभव होंगे? ये केवल सत्ता के लिए इस तरह के जुमले फेंकते हैं।

राजीव गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा में शामिल होने पीसीसी ऑफिस पहुंचे कांग्रेस नेता।
राजीव गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा में शामिल होने पीसीसी ऑफिस पहुंचे कांग्रेस नेता।

गठबंधन लोकसभा चुनाव में था, सभी सीटों पर कांग्रेस को जितवाने की तैयारी
उपचुनाव में गठबंधन के सवाल पर डोटासरा ने कहा- गठबंधन लोकसभा चुनाव में था। गठबंधन कभी भी किन परिस्थितियों में कहां, किस स्तर पर करना है, यह पार्टी हाईकमान का सब्जेक्ट है। हमारा सब्जेक्ट नहीं है। हम सभी जगह कांग्रेस पार्टी कैसे जीते, इसकी तैयारी कर रहे हैं।

प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं बची
पीसीसी चीफ ने कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है। रोज हत्या, डकैती और रेप की घटनाएं हो रही हैं।

6 महीने में महिला उत्पीड़न के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ये उस पार्टी की सरकार है, जो ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ का नारा देकर सत्ता में आई थी।

राजस्थान की विधानसभा में गृह विभाग पर चर्चा तक नहीं हुई। हमारे बार-बार कहने की बावजूद अनुदान की मांग छोड़िए, साधारण चर्चा भी नहीं करवाई।

Related Articles