शिमला के बीएसएफ हैड कांस्टेबल का निधन : राजकीय सम्मान से हुई अंत्येष्टि
शिमला के बीएसएफ हैड कांस्टेबल का निधन : राजकीय सम्मान से हुई अंत्येष्टि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम शिमला निवासी बीएसएफ में हेड कांस्टेबल विष्णु यादव का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। शुक्रवार शाम को पैतृक गांव शिमला में राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि की गई। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। पुत्र विकाश यादव ने मुखाग्नि दी। भाई वीरेंद्र यादव ने बताया कि उसका भाई विष्णु कुमार बीएसएफ में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। और वर्तमान में जम्मू में तैनात था। पिछले 15 रोज से अचानक तबीयत खराब हो जाने से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह सुबह निधन हो गया।
विष्णु कुमार 1994 में बी एस एफ में भर्ती हुए थे। उनके एक बेटा तथा दो बेटी हैं जो सभी शादीशुदा है। बड़ा भाई वीरेंद्र यादव वेल्डिंग का काम करता है। जवान की पत्नी भागवती देवी ग्रहणी है। विष्णु कुमार की पार्थिव देह जब घर पहुंची तो घर में कोहराम सा मच गया। शुक्रवार शाम राजकीय सम्मान के साथ विष्णु कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना व पुलिस के जवानों की ओर से विष्णु कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए मेहाड़ा थानाधिकारी सरदारमल ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर शिमला सरपंच प्रतिनिधि शीशराम निनानिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जयसिंह प्रधान, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव, शिवताज सिंह यादव, शीशराम पंच, बाबूलाल यादव पंच, बाबूलाल यादव बास, विपिन यादव, रविकांत यादव, दिनेश कुमार भांजा, वीरेंद्र सिंह, भाताराम, रिछपाल यादव, राजेंद्र सिंह मास्टर, संतोष कुमार, राजकुमार मास्टर, जय सिंह ढाणी, बाबूलाल यादव, अजय सिंह मास्टर, फूलचंद नारावाला, कारण सिंह, कृष्ण मास्टर, रामकिशोर ढाणी, माडूराम सहित अनेक लोग मौजूद थे।