मरीज परेशान:जयपुरिया अस्पताल में इमरजेंसी एक्स-रे मशीन खराब, ऑडियोमीट्रि जांच भी एक महीने से बंद हैं
मरीज परेशान:जयपुरिया अस्पताल में इमरजेंसी एक्स-रे मशीन खराब, ऑडियोमीट्रि जांच भी एक महीने से बंद हैं
जयपुर : जयपुरिया अस्पताल जहां डॉक्टर्स व स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। वहीं, यहां की जांच मशीनें खराब होने से मरीजों को रोज परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में इमरजेंसी एक्स-रे मशीन पिछले सात दिन से खराब है। नतीजतन इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की ओपीडी में रखी मशीन पर जांच की जा रही है। यह एक्स-रे मशीन इमरजेंसी से दूर है और कई बार स्टाफ भी मौजूद नहीं होता।
ऐसे में मरीज और परिजन दोनों ही भटकते रहते हैं। अस्पताल की इमरजेंसी में रोज 15 से अधिक ऐसे केस आ रहे हैं, जिन्हें एक्स-रे की जरूरत होती है, लेकिन अब सभी परेशान हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अस्पताल की ऑडियोमीट्रि मशीन ही करीब एक माह से बंद है।
ऐसे में सुनने में परेशानी वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। अस्पताल में रोज करीब 10 बच्चे और अन्य लोग ऐसे आते थे, जिनकी ऑडियोमीट्रि जांच होती थी। अब इन मरीजों को एसएमएस भेजा जा रहा है। एसएमएस में पहले से ही मरीजों की संख्या काफी अधिक रहती है तो इन मरीजों को दो से तीन दिन तक वेटिंग मिल रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2123616


