[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज कर्मचारियों ने फूंका विधायक यूनुस खान का पुतला:बोले- पूर्व परिवहन मंत्री ने विधानसभा में गलत बयान दिया, सीकर में निकाली शव यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रोडवेज कर्मचारियों ने फूंका विधायक यूनुस खान का पुतला:बोले- पूर्व परिवहन मंत्री ने विधानसभा में गलत बयान दिया, सीकर में निकाली शव यात्रा

रोडवेज कर्मचारियों ने फूंका विधायक यूनुस खान का पुतला:बोले- पूर्व परिवहन मंत्री ने विधानसभा में गलत बयान दिया, सीकर में निकाली शव यात्रा

सीकर : राजस्थान राज्य परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन, सीकर की ओर से पूर्व परिवहन मंत्री एवं वर्तमान निर्दलीय विधायक यूनुस खान का पुतला फूंका गया। रोडवेज कर्मचारियों का आरोप है कि यूनुस खान ने विधानसभा में रोडवेज निगम के खिलाफ गलत बयान दिए हैं, जिससे प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश है।

शव यात्रा निकालते हुए रोडवेज कर्मचारी।
शव यात्रा निकालते हुए रोडवेज कर्मचारी।

रोडवेज कर्मचारियों ने सीकर बस डिपो से लेकर बजरंग कांटा चौराहा से होते हुए वापस बस डिपो तक शव यात्रा निकाली। रोडवेज कर्मचारियों ने यूनुस खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद पुतला फूंका।

रिटायर्ड डिवीजन एसोसिएशन के सेक्रेटरी चंद्र सिंह ने कहा- विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री यूनुस खान 6 साल पहले जब वसुंधरा सरकार में मंत्री थे। तब उन्होंने वसुंधरा के साथ मिलकर एक साजिश के तहत राजस्थान रोडवेज को बंद करने के लिए लोक परिवहन को परमिट जारी किए थे। उन्होंने सिंधी कैंप से लोक परिवहन चलाने की बात की थी। उस समय राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों और मजदूरों ने हड़ताल चक्का जाम व आंदोलन कर लोक परिवहन को खदेड़ दिया था। उसके बाद से आज तक किसी भी रोडवेज बस डिपो से लोग परिवहन की बस नहीं चली।

बस डिपो में पुतला जलाते हुए।
बस डिपो में पुतला जलाते हुए।

अब 2 दिन पहले यूनुस खान ने विधानसभा में बहस के दौरान कहा- राजस्थान रोडवेज में डीजल महंगा हो गया है। जिसके कारण राजस्थान रोडवेज चल नहीं सकती। इसलिए राजस्थान सरकार को रोडवेज को बंद करके लोक परिवहन को परमिट दे देना चाहिए। पूर्व मंत्री का यह बयान रोडवेज कर्मचारियों व निगम के खिलाफ है। ये लोग रोडवेज को फिर से बंद करना चाहते हैं। इस पर रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल व प्रदर्शन किया।

Related Articles