फ़सल खराबे का मुआवजे दिलाने की मांग:पूर्व विधायक से मिले किसान, भेदभाव करने का लगाया आरोप
फ़सल खराबे का मुआवजे दिलाने की मांग:पूर्व विधायक से मिले किसान, भेदभाव करने का लगाया आरोप

उदयुरवाटी : उदयुरवाटी विधानसभा के किसानों को पिछले साल अतिवृष्टि से खराब हुई रबी की फसल का मुआवजा अब तक नहींं मिला पाया है। मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार को पीड़ित किसान झुंझुनूं स्थित भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रहे शुभकरण चौधरी के आवास पहुंचे।
ज्ञापन देकर वंचित किसानों को सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। किसान रामकुमार ने बताया कि पिछले साल अतिवृष्टि से फसल में खराबा हुआ था। मुआवजा भी स्वीकृत हो गया था। लोकसभा चुनाव से पहले कुछ किसानों के खाते में मुआवजे की राशि भेजी गई थी। बाकी किसानों को आज तक मुआवजे की राशि नहीं मिली है। हमारी मांग है कि सरकार वंचित किसानों जल्द से जल्द मुआवजे दे।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि किसानों की बात जायज है। कांग्रेस ने अपने चुनिंदा लोगों को चुनाव से पहले मुआवजा जारी कर दिया। भाजपा सरकार की नजर में सभी किसान समान है। जल्द ही मुआवजा जारी करने के लिए सरकार प्रतिनिधि से मुलाकात की जाएगी। वंचित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।