डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा नगर मण्डल ने किया सघन पौधारोपण
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा नगर मण्डल ने किया सघन पौधारोपण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर शनिवार को भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर पौधारोपण किया। भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अगुवाई में ज़िले के प्रत्येक मण्डल में शक्तिकेंद्र स्तर पर प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 370 पौधे लगाकर मुखर्जी का जन्मदिवस मनाया गया। झुंझुनूं शहर मण्डल पर नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन नंबर रोड स्थित जानवरों के अस्पताल परिसर, समस्तलाब स्थित बाबा शंकर दास आश्रम गौ घाट, मैंड्रेला रोड स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर, बिबानी धाम परिसर, वैशाली नगर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए।
इस मौक़े पर भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खिचड़ , पूर्व ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राकेश शर्मा, ज़िला मंत्री महेंद्र चंदवा, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौक़त अली चौहान, राजेंद्र मारिक्सर, पूर्व महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष बिमला चौधरी, महिला मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष मंजु चौहान, ममता शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, गायत्री पुजारी, देविका सेन, सोशियल मीडिया ज़िला संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, पूर्व सरपंच अर्जुन महला, चनाना सरपंच चरण सिह, नगर मण्डल प्रभारी अरुणा सिहाग, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष कुलदीप कालिपाहाड़ी, पंचायत समिति सदस्य माखर नंदलाल सैनी, नगर महामंत्री विजय शंकर जोशी,मनोज कुंडलवाल,नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, दयाराम सैनी, लीलाधार पुरोहित, महेंद्र सोनी मणिविहार, पवन पांडेय, श्रीराम सैनी, नदीम भाटी, संजीव चौधरी,संजय चौधरी, सुमेर कड़वासरा, अर्जुन वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।