[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद संतोष अहलावत के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद संतोष अहलावत के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित

जिलेभर में लगाए पौधे व गायों की सेवा कर मनाया अहलावत का जन्मदिन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं झुंझुनूं की पूर्व सांसद संतोष अहलावत के जन्मदिवस पर शनिवार को जिले में विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय के राजकीय बीडीके अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान करने वालों का हौंसला बढाने के लिए स्वयं प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत अस्पताल पहुंची। इस शिविर में 351 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया।

इस मौक़े पर भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनियां, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जगदीश खाजपुरिया, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री डॉ.राजेश बाबल, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, भाजपा नेता राजेंद्र भांबू, पूर्व पार्षद एवं भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद जानूं, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल खीचड़, जिला परिषद सदस्य उम्मेद निर्वाण, रणवीर नाडा, पूर्व प्रधान कविता यादव, कृष्ण गावड़िया, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया ,राकेश शर्मा बगड़, ज़िला मंत्री महेंद्र चंदवा, पूर्व सभापति खालिद हुसैन ,डॉ. हरिसिंह सहारण, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष विमला चौधरी, सुनिता स्वामी, कुलदीप कालीपहाड़ी, लांबी अहीर की सरपंच नीरू यादव, सूरजगढ़ पंचायत समिति सदस्य सोमवीर लांबा, सिंघाना पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा,अरूणा सिहाग, पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह महला, बुहाना उप प्रधान विक्रम, एडवोकेट सुरेंद्र, कृष्ण यादव, महिला मोर्चा पूर्व ज़िलाध्यक्ष विमला चौधरी, ममता शर्मा, मंजू चौहान, सावित्री सैनी, गायत्री पुजारी, देविका सेन, विनोद कँवर, पार्षद प्रमोद बुडानिया, विनोद जांगिड़, संजय पारीक, अशोक प्रजापति, कुलदीप पूनियां, राकेश शर्मा, डॉ. डीएन तुलस्यान, श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, राजू मारिगसर, ललित जोशी, महेंद्र सोनी, चन्द्रप्रकाश शुक्ल, श्रीराम सैनी, सतपाल मावलिया, रवि गुप्ता, सीथल सरपंच संजू चौधरी, रोहिताश्व खेदड़, अ​मरसिंह धींवा, विजय शंकर जोशी, ललित जोशी, मुकेश पातुसरी, सुरेश बिरमी , लीलाधार पुरोहित, नदीम भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस मौक़े पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अहलावत को जन्मदिन की बधाई दी।प्रदेश महामंत्री अहलावत ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा। इससे पहले अस्पताल परिसर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एव ज़िले के गणमान्यजन द्वारा पुष्प वर्षा कर अहलावत का स्वागत किया गया। रक्तदान शिविर उद्घाटन के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के अलावा जिलेभर के कई कस्बों और गांवों में पौधे लगाकर, मरीजों को फल वितरण और गरीबों की सेवा कर संतोष अहलावत का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर अहलावत ने कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आखिरी सांस तक खड़ी रहेगी। उप चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर संतोष अहलावत ने कहा कि भाजपा झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव हर हाल में जीतेगी।

जिलेभर में रिकॉर्ड 1 लाख 40 हजार पौधे लगाए गए।
सर्वाधिक पौधारोपण सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ। जहां लगभग हर गांव में अहलावत समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। इसके अलावा गायों की सेवा, मरीजों को फल वितरण, जरूरतमंदों की सेवा कर सामाजिक सरोकार निभाते हुए अहलावत का जन्मदिन मनाया गया।

Related Articles