डिमांड नोटिस जमा कराने के बाद भी किसानों को नहीं मिले कनेक्शन, आंदोलन की चेतावनी
डिमांड नोटिस जमा कराने के बाद भी किसानों को नहीं मिले कनेक्शन, आंदोलन की चेतावनी
सूरजगढ़ : किसानों ने कृषि बिजली कनेक्शन के लिए डिमांड राशि भरने के आठ महिने बीतने के बाद भी कृषि कनेक्शन नहीं मिल पाया हैं। ऐसे में किसान बिजली विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। चौराड़ी गांव के किसानों ने गांव के चौक पर विरोध जताते हुए आंदाेलन की चेतावनी दी हैं। चौराड़ी गांव के उमरावसिंह जाट, सुरेंद्र कुमार यादव, राजकुमार, रामसिंह ने बताया कि कृषि कनेक्शन के लिए सूरजगढ़ बिजली विभाग कार्यालय में फाइल लगाई गई थी। जिसका डिमांड नाेटिस जारी होने पर करिब आठ महिने पहले राशि भी जमा करवा दी गई, लेकिन कनेक्शन नहीं मिल रहा। बिजली विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, डिस्कॉम के अधिकारी स्टोर में ट्रांसफार्मर, केबल, कंडक्टर सहित अन्य मटेरियल नहीं होने का बहाना कर कनेक्शन नहीं दे रहे हैं।

सूरजगढ़ बिलली विभाग दफ्तर में कृषि कनेक्शनों को निकलने में बहुत देरी हो रही है। पिछले सात आठ महिनों में 333 कनेक्शनों में 9 कनेक्शन ही दिए हैं। इससे किसानाें को आर्थिक व मानसिक नुकसान उठाड़ा पड़ रहा हैं। लेकिन विभाग है कि कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी हैं कि अगर समय रहते बिजली विभाग की ओर से इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा।
इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, अमरसिंह, अशोक यादव, उमरावसिंह जाट, रणधीर सिंह, लक्ष्मणसिंह, रोहताश, सुमेरसिंह तंवर, रतिपाल, प्रतापसिंह, शेरसिंह, फुलाराम, लालाराम, उमेश यादव, नथूराम सैन, कर्मपाल, उम्मेद, मानसिंह, मुकेश समेत काफी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039147


