भाजपा जिला महामंत्री ने किया उप जिला अस्पताल का निरीक्षण, राज्य सरकार की योजनाओं का आमजन को मिले बेहतर लाभ
भाजपा जिला महामंत्री ने किया उप जिला अस्पताल का निरीक्षण, राज्य सरकार की योजनाओं का आमजन को मिले बेहतर लाभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता
खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल का गुरूवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया। जिला महामंत्री पुनम धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि वर्तमान समय में हिटवेव का प्रकोप चल रहा है। जिसके चलते आमजन बिमारियों से ग्रस्त हो रहे है। गर्मी के मौसम में अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। उप जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब छह सौ मरीज उपचार के लिए आ रहे है। चिकित्सा विभाग में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह मानव सेवा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। अस्पताल में वही मरीज आता है, जिसको पीड़ा हो।
जब अस्पताल में उसे समय पर उपचार मिल जाए तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता है। राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। सरकार की ओर से अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इमरजेंसी रुम, भर्ती वार्ड, लैब, लैबर रूम, ओपीडी कक्ष, डायलिसिस कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर तरीके से संचालन करने व आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान गुर्जर ने अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पेयजल की व्यवस्था सही तरीके से नहीं होने की बात सामने आई, जिस पर उन्होंने जल्द व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, पीएमओ डॉ अक्षय कुमार शर्मा, डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, अशोक दोचानिया, विजयपाल सैनी, विजेश सैनी, सहीराम वर्मा, दीपेन्द्र सैनी, दयाकौर, अजय सुरोलिया, विकास कुमार, सुरेंद्र गुर्जर, सतीश मान, विपुल तंवर, महेश लगरी, सुभाष चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद थे।