[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाईवे के पास खेतों में मिले दो साधुओं के शव:शरीर पर थे चोटों के निशान, नहीं हो पाई शिनाख्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

हाईवे के पास खेतों में मिले दो साधुओं के शव:शरीर पर थे चोटों के निशान, नहीं हो पाई शिनाख्त

हाईवे के पास खेतों में मिले दो साधुओं के शव:शरीर पर थे चोटों के निशान, नहीं हो पाई शिनाख्त

पंचेरीकलां : दिल्ली-झुंझुनूं नेशनल हाईवे-11 से 100 मीटर दूर खेतों में दो शव मिले है। दोनों की वेषभूषा साधुओं जैसी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और उनकी शिनाख्त शुरू की। दोनों के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले है। मामला झुंझुनू के खेतड़ी के पंचेरीकलां थाना क्षेत्र के नावता गांव का है।

पुलिस को सीसीटीवी में संदिग्ध कार नजर आई है। जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस को सीसीटीवी में संदिग्ध कार नजर आई है। जिसकी तलाश की जा रही है।

पचेरीकलां थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि सुबह 11.30 बजे सूचना मिली की नावता के पास हरियाणा सीमा स्थित खेतों में दो व्यक्तियों के शव पड़े है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो हाईवे से करीब 100 मीटर दूर ये शव पड़े थे। दोनों शव करीब दो दिन पुराने थे, इस वजह से शरीर से बदबू भी आने लगी थी। दोनों ने साधुओं के कपड़े पहने हुए थे। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस दोनों शवों को बुहाना सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया।

शवों की शिनाख्त को लेकर पुलिस की एक टीम ने सीमावर्ती गांव गोद बलाहा में जाकर भी जानकारी जुटाई। वहीं झुंझुनू, नीमकाथाना जिले के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा के थाना क्षेत्रों में भी फोटो और सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक परिजनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके अलावा पुलिस की टीमें सीमावर्ती क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। सीसीटीवी में एक संदिग्ध कार नजर आई है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए है। परिजनों का पता लगने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Related Articles