शैक्षिक भ्रमण का दल रवाना
शैक्षिक भ्रमण का दल रवाना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : कस्बे में स्थित एस. एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज, नवलगढ़ शनिवार को शैक्षिक भ्रमण बीकानेर के लिए रवाना हुआ। उपप्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण छात्राध्यापिकाओं के प्रशिक्षण का अभिन्न अंग है। जिसमें छात्राध्यापिकाओं को बीकानेर के एतिहासिक स्थलों में जूनागढ़ का किला, वैष्णो धाम, करणी माता देशनोक जैसे धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया जायेगा साथ में मूवी शौ भी दिखाया जायेगा। शैक्षिक भ्रमण में छात्राध्यापिकाओं के चार ग्रुप है जिसमें अर्चना एण्ड ग्रुप, कविता एण्ड ग्रुप, रीना एण्ड ग्रुप, साक्षी एण्ड अनुजा ग्रुप साथ में समस्त बी.एड. स्टाफ भी शामिल है।