पत्नी की कैंची घोंप कर हत्या:घरेलू विवाद में ले ली जान, आरोपी फरार
पत्नी की कैंची घोंप कर हत्या:घरेलू विवाद में ले ली जान, आरोपी फरार
सीकर : घरेलू विवाद से तंग आकर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। गुस्साए आरोपी ने कमरे में रखी कैंची उठाई और पत्नी के पेट में घोंप कर फरार हो गया। घटना सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र की है।
नेछवा थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि घटना गुरुवार देर रात गांव गाड़ोदा की है। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। उसकी हत्या उसके 56 साल के पति गणपतराम गुर्जर ने कर दी है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी और गणपतराम के बीच पिछले कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था।
गुरुवार की रात को भी इसी विवाद के कारण दोनों में झगड़ा हो गया था। दोनों कमरे में अकेले थे। मारपीट के दौरान गणपतराम ने कैंची उठाई और लक्ष्मी के पेट में घोंप दी और इसके बाद खुद मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में लक्ष्मी देवी को नेछवा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतका के भाई ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971417


