सीतसर बालाजी धाम का धार्मिक अनुष्ठान का समापन
सीतसर बालाजी धाम का धार्मिक अनुष्ठान का समापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : निकटवर्ती गांव सीतसर में सीतसर बालाजी धाम में मंदिर के महन्त पुजारी पुष्कर लाल पारीक के सानिध्य में हुए दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि पारीक ने बताया कि पंच कुंडीय यज्ञ के साथ साथ बालाजी धाम की अखंड ज्योत और रामायण का अखंड पाठ का आयोजन हुआ था इसी के साथ विभिन्न धार्मिक कलाकारों द्वारा अपनी अपनी सुरीली आवाज में मनमोहक भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किया था जिसमे हजारों की संख्या में भक्तो ने उपस्थिति दर्ज कराई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कैलाश चन्द्र जांगिड़, बाबू लाल पंसारी, राजेश कुमार बुडानिया चिचडोली, अंकित शर्मा, रविन्द्र कटारिया, अजय, संजय वाहिदपुरा, उम्मेद सिंह भालोटिया, उम्मेद सिंह आंगसर, सुरेंद्र सिंह जय पहाड़ी, मंगेज खटीक, विकास पारीक, अलोक पारीक, तारा चंद सैनी खेड़ला, मदन लाल मेघवाल, सुनील कुमार गोलावा, महेंद्र सिंह रोहिल्ला, प्रहलाद अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओ का सराहनीय सहयोग रहा।