किडनैप कर गैंगरेप किया, चिल्लाई तो अंगुलियां-अंगूठा काटकर भागे:घर से 200 मीटर दूर वारदात, पूरे शरीर पर 31 टांके; शादी का दबाव बना रहा था
किडनैप कर गैंगरेप किया, चिल्लाई तो अंगुलियां-अंगूठा काटकर भागे:घर से 200 मीटर दूर वारदात, पूरे शरीर पर 31 टांके; शादी का दबाव बना रहा था

बांसवाड़ा : सेकेंड ईयर की छात्रा से गैंगरेप किया गया। चिल्लाई तो तलवार से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। इसमें एक हाथ की दो अंगुलियां और अंगूठा कट गया। आरोपी शादी का दबाव बना रहा था। इनकार किया तो वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ। छात्रा की उम्र 19 साल है। घटना बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना इलाके में रविवार रात 12.30 बजे हुई। पुलिस ने सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराकर 4 टीमें तलाश में लगाई गई हैं।
लड़की के चचेरे भाई ने बताया – रविवार रात बहन गांव में ही एक बिनौले के कार्यक्रम में गई थी। देर रात 12.30 बजे परिवार और रिश्तेदारों के साथ अपने घर पैदल लौट रही थी। इस दौरान वह पीछे रह गई तो अंधेरे का फायदा उठाकर गांव के ही कालू और जीतू नाम के युवकों ने उसे किडनैप कर लिया। वारदात घर से 200 मीटर दूर हुई।

दोनों लड़कों से उससे गैंगरेप किया। चीखी चिल्लाई तो तरवार से हमला कर दिया। लड़की के सिर, हाथ और चेहरे पर जख्म हो गए। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई और मां मौके की तरफ दौड़े। बेटी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। एक हाथ की दो अंगुलियां और अंगूठा कटे हुए थे। गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
घटना के बारे में पूछा तो पीड़िता ने कालू मईड़ा व जीतू नाम के युवक के नाम लिए। बताया कि तलवार के हमले से बचने के लिए हाथ आगे किया तो अंगुलियां-अंगूठा कट गए। कालू उससे शादी के लिए दबाव बना रहा था। इनकार किया तो गैंगरेप कर मर्डर की कोशिश की।

परिजन उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र छोटी सरवन ले गए। गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया। यहां से उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। लड़की के सिर पर 18, मुंह पर 7 और हथेली में 6 कुल 31 टांके लगाए गए। वह सेकेंड ईयर की छात्रा है।
जांच अधिकारी डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया- पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाए। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। 4 टीमें तलाश में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि कालू लड़की से शादी का दबाव बना रहा था।