ख्वाजा साहब की दरगाह का जन्नती दरवाजा खोला:जियारत करने पहुंचे जायरीन, ईदुल-फितर की नमाज अदा
ख्वाजा साहब की दरगाह का जन्नती दरवाजा खोला:जियारत करने पहुंचे जायरीन, ईदुल-फितर की नमाज अदा
अजमेर : अजमेर में दरगाह की शाहजहानी एवं संदली मस्जिद, केसरगंज ईदगाह व रातीडांग ईदगाह सहित कई मस्जिदों में ईदुल-फितर की नमाज अदा की गई। ईदुल-फितर होने से ख्वाजा साहब की दरगाह का जन्नती दरवाजा भी खोला गया। बड़ी संख्या में जायरीन जियारत के लिए पहुंचे और दुआ की।
केसरगंज ईदगाह में विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और ईद की सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए।

बुधवार रात दिखा ईद का चांद
ईद का चांद दिखने का बुधवार को ऐलान कर किया गया था, जिसके बाद गुरुवार को ईदुल-फितर मनाया गया। दरगाह में नमाज होने के बाद केसरगंज ईदगाह में सुबह 9 बजे मुस्लिम समाज के बच्चे, युवा और बुजुर्ग इकट्ठा हुए और नमाज अदा की गई।
केसरगंज ईदगाह में ईद की नमाज के दौरान संभागीय आयुक्त, आईजी सहित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ ही राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता भी पहुंचे और सभी को ईद की शुभकामनाएं दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039232


