जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:अडूका से चिड़ावा आते समय हुआ हादसा, आरोपी जीप ड्राइवर फरार
जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:अडूका से चिड़ावा आते समय हुआ हादसा, आरोपी जीप ड्राइवर फरार
चिड़ावा : चिड़ावा-सिंघाना रोड पर अडूका गांव के पास शनिवार शाम को जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद जीप ड्राइवर फरार हो गया। इस संबंध में अडूका निवासी रामप्रताप ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसका भतीजा अजय कुमार शाम को बाइक से चिड़ावा सामान लेने के लिए जा रहा था। अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने अजय की बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयंकर था कि अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से रिपोर्ट ली। वहीं परिजनों में इलाज में देरी के आरोप लगाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036676


