[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लीलाधर सैनी बने श्री रामायण सत्संग मंदिर के अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लीलाधर सैनी बने श्री रामायण सत्संग मंदिर के अध्यक्ष

लीलाधर सैनी बने श्री रामायण सत्संग मंदिर के अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी के मुख्य बाजार स्थित श्री रामायण सत्संग समिति की बैठक मंगलवार को मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान समिति के वार्षिक चुनाव जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न करवाएं गए। जिसमें सर्वसम्मति से पार्षद लीलाधर सैनी को संस्था का अध्यक्ष चुना गया।

इस दौरान लीलाधर सैनी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निकेश पारीक व नितेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार झुन्झुनू वाला व नरेन्द्र भार्गव को महामंत्री, विजेश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रवीण कुमार गुप्ता व अनिल कुमार सैनी को प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री अरनव सोनी, सुरेश सोनी सांस्कृतिक मंत्री, डालचंद सिंधी, करण खींची, शुभकरण मिश्रा, हेमन्त सोनी व संजय नालपुरीया को मंत्री बनाया गया।

वहीं अमित सैनी, सीताराम कुमावत, राहुल गुप्ता, सुरेश मोदी सहित 15 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष लीलाधर सैनी ने कहा कि संस्था का विकास करना उनकी प्राथमिकता है, सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। समिति के विकास को लेकर जो भी संभव होगा संस्था के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

चुनाव समिति के जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि खेतड़ी में रियायत कालीन समय में श्री रामायण समिति का गठन किया गया है। जिसके बाद से समिति की ओर से सामाजिक सरोकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य आमजन के लिए कार्य करना होता है। इसके अलावा गरीब व असहाय लोगों के मांगलिक कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। रामनवमी के अवसर पर श्री रामायण सत्संग समिति की ओर से कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। वहीं धार्मिक कार्यों का परम्परागत रूप से निर्वहन किया जाता है। इस दौरान समिति की ओर से नवनियुक्त अध्यक्ष व पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य को लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles