ज्वैलर से लूट का आरोपी गिरफ्तार:बाइक और कार बरामद, 40 लाख रुपए की लूट की थी
ज्वैलर से लूट का आरोपी गिरफ्तार:बाइक और कार बरामद, 40 लाख रुपए की लूट की थी
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में ज्वैलर व्यवसायी व उसके बेटे के साथ मारपीट कर 40 लाख रुपए से अधिक के जेवरात की लूट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाइक व एक कार बरामद की है।

जानकारी के अनुसार झुंझुनूं स्टेट हाइवे पर 19 मार्च की शाम ज्वैलरी व्यवसायी मंगलचंद सोनी व उसके बेटे अनिल की स्कूटी को टक्कर मारकर करीब 40 लाख रुपए की लूट करने का मामला उदयपुरवाटी पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले में चिराना निवासी राहुल कुमावत पुत्र महेश कुमावत को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गोपाल लाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राहुल ने लोकेशन बताकर लूट में मुख्य आरोपियों की मदद की है। पुलिस ने वारदात में काम ली गई बाइक व एक कार को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान हो चुकी है लेकिन उनके पास मोबाइल नहीं होने से उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही है। जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2060011


