कच्चा बस स्टैंड से बस चोरी का आरोपी गिरफ्तार:रावतसर से 24 घंटे में बरामद हुई थी बस, अब आरोपी को भी पकड़ा
कच्चा बस स्टैंड से बस चोरी का आरोपी गिरफ्तार:रावतसर से 24 घंटे में बरामद हुई थी बस, अब आरोपी को भी पकड़ा
सरदारशहर : सरदारशहर में कच्चा बस स्टैंड से चोरी हुई एक बस के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने 9 जून की रात को बस चुराई थी।
पुलिस के अनुसार, देवासर निवासी विजेंद्र जाट ने 10 जून को भानीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बस ड्राइवर श्यामलाल ने 9 जून की रात करीब 8 बजे बस को सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर खड़ा किया था, जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति बस चुरा ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देश पर और भानीपुरा थाना प्रभारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया।
रावतसर से बरामद हुई थी बस
जांच के दौरान, पुलिस ने भानीपुरा, पल्लू और रावतसर क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। पुलिस को तब सफलता मिली जब चोरी की गई बस रावतसर क्षेत्र से बरामद कर ली गई। इसके बाद, पुलिस ने बिल्यू बास रामपुरा निवासी 21 वर्षीय नाजम अली पुत्र नवाब खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
इस मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल जयवीरसिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी हुई बस बरामद हुई और आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2209426


