सादुलपुर के रामपुरा में ढहा मकान, 4 घायल:अंधड़ और बारिश के चलते हुआ हादसा, घायल चूरू रेफर
सादुलपुर के रामपुरा में ढहा मकान, 4 घायल:अंधड़ और बारिश के चलते हुआ हादसा, घायल चूरू रेफर
सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर के रामपुरा गांव में शाम 5 बजे तेज अंधड़ और बारिश के चलते एक मकान की दीवार ढह गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे दब गए।
इस पर गांव के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरु किया। इसके बाद मलबे में दबे परिवार के मुखिया धर्मवीर नायक, पत्नी सुमित्रा, बेटी मंजू और पांच साल की मंजू की बेटी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मंजू और उसकी बेटी शनिवार को ही अपने घर आई थी।
धर्मवीर और बेटी की हालत गंभीर
हादसे में धर्मवीर नायक और उनकी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक उपचार के बाद सभी घायलों को चूरू रेफर कर दिया गया है।
घर के पास जमा हो गया था पानी
जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण धर्मवीर नायक के घर के पास पानी जमा हो गया था। पानी के दीवार में रिसने से दीवार कमजोर होकर ढह गई, जिससे साथ लगे दो कमरे भी गिर गए।
मुआवजे की मांग की
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। स्थानीय विधायक मनोज न्यागली ने भी घटना और घायलों की जानकारी ली है और प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2209426


