फोगा गांव में जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा:ग्रामीणों का आरोप- अधिकारियों को कई बार बताया, फिर भी नहीं हुआ काम
फोगा गांव में जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा:ग्रामीणों का आरोप- अधिकारियों को कई बार बताया, फिर भी नहीं हुआ काम
सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र के फोगा गांव में जर्जर बिजली के पोल और पुराने तार ग्रामीणों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन जर्जर पोलों में हर समय करंट दौड़ता रहता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे गांववासियों में रोष है।
विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर
गांव के मोहित कालवा ने जानकारी दी कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जर्जर बिजली पोल और तारों को नहीं बदला गया, तो ग्रामीण सरदारशहर स्थित सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगे बिजली के तार भी पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। हल्की हवा चलने पर भी तार टूट जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। तार टूटने की समस्या के कारण करीब एक हजार घरों की आबादी को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है।
ये रहे मौजूद
ग्रामीणों ने मांग की है कि संभावित हादसों को रोकने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जर्जर पोल एवं तारों को जल्द से जल्द बदला जाए। इस दौरान दिलीप झाझड़िया, आयदान भाटिया, दाताराम कालवा, मोहित कालवा, रणवीर भाटिया, मनीराम भाटिया, रणवीर झाझड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2209426


