पार्टी फंड के लिए भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान:5 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुडे़, कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन किया दान
पार्टी फंड के लिए भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान:5 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुडे़, कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन किया दान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम हुआ। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए लक्ष्य को भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अगुवाई में जिलेभर के प्रत्येक मंडल स्तर पर माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम कर 5000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अभियान से जुड़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इसके साथ ही झुंझुनू विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रहे बबलू चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माइक्रो डोनेशन के माध्यम से पार्टी फंड में ऑनलाइन डोनेशन किया। इसी क्रम में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माइक्रो डोनेशन अभियान में भाग लिया।
उदयपुरवाटी में प्रत्याशी रहे शुभकरण चौधरी, पिलानी विधानसभा में राजेश दहिया, मंडावा विधानसभा क्षेत्र में सांसद नरेंद्र कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया तथा नवलगढ़ विधानसभा में विधायक विक्रम सिंह जाखड व खेतड़ी में विधायक धर्मपाल गुर्जर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माइक्रो डोनेशन अभियान में हिस्सा लिया।
भाजपा जिला कार्यालय में माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम के मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राकेश शर्मा बगड़, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह कालीपहाड़ी, पूर्व जिला मंत्री संजय मोरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्राज सैनी, महेश जीनगर, नगर मंडल के रवि लांबा, रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, सौरभ सोनी, सुमेर कड़वासरा, पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला, विजय सैनी, गायत्री पुजारी, देवीका सेन, ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी, श्रवण कुमार सैनी, शंभू दयाल नेहरा, विजेंद्र हटवाल, कपिल सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।