[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चार साल के मासूम से हैवानियत, पहले कुकर्म फिर हत्या:जंगल में पेड़ पर टांगकर गला घौंटा, 12 दिनों तक उसी गांव में बेफिक्र घूमता रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

चार साल के मासूम से हैवानियत, पहले कुकर्म फिर हत्या:जंगल में पेड़ पर टांगकर गला घौंटा, 12 दिनों तक उसी गांव में बेफिक्र घूमता रहा

चार साल के मासूम से हैवानियत, पहले कुकर्म फिर हत्या:जंगल में पेड़ पर टांगकर गला घौंटा, 12 दिनों तक उसी गांव में बेफिक्र घूमता रहा

नीमकाथाना/पाटन : ये खबर पढ़कर आप कांप उठेंगे। चार साल का एक मासूम बच्चा। पड़ोस में शादी थी। दोपहर का समय था। बारात से पहले दूल्हे की निकासी निकल रही थी। डीजे बज रहा था। निकासी मासूम बच्चे के घर के पास पहुंची तो वह भी बाहर निकल कर नाचने लगा। पास ही के गांव से आया एक लड़का भी इस निकासी में था। मासूमियत से नाचते उस बच्चे पर इस लड़के की नजर पड़ी। चॉकलेट का बहाना देकर वह उसे उठा ले गया। इसके बाद पास ही के जंगल में ले जाकर इस लड़के ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

मासूम के साथ पहले तो कुकर्म किया और जब वह रोने लगा तो उसके हाथ पैर बांधकर पेड़ से लटका दिया। वह चिल्लाए नहीं, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। लौटकर बारात में भी शामिल हो गया और फिर अपने गांव चला गया। मामला नीमकाथाना जिले के पाटन के नजदीक गांव का है।

ये काफी गंभीर केस है, इसलिए पीड़ित परिवार की निजता को देखते बच्चे का नाम और पहचान से जुड़ी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। बच्चे के पिता रोड एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। बच्चे की एक 6 साल की बड़ी बहन है, जो ननिहाल में रहती है।

ये वीडियो अगस्त, 2023 का है। बच्चे ने पिछले साल अपनी बहन से राखी बंधवाई थी। तो उसकी माता ने इस खूबसूरत लम्हे को मोबाइल से रिकॉर्ड किया था।
ये वीडियो अगस्त, 2023 का है। बच्चे ने पिछले साल अपनी बहन से राखी बंधवाई थी। तो उसकी माता ने इस खूबसूरत लम्हे को मोबाइल से रिकॉर्ड किया था।

मासूम 6 मार्च को लापता हुआ था, तब से उसकी तलाश की जा रही थी। 18 मार्च को एक कुत्ता मुंह में इंसानों का पैर दबाए गांव की तरफ आया तो गांव वाले हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जंगल में सर्च किया और छह मार्च से लापता बच्चे की लाश करीब 12 दिन मिली। मासूम के साथ यह हैवानियत किसने की, वह वहां तक कैसे पहुंचा इसके जवाब किसी के पास नहीं थे।

मंगलवार यानी 19 मार्च को पुलिस ने इस मामले में 17 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की। हमारे मीडिया कर्मी ने बच्चे के गांव से लेकर जंगल तक पूरे मामले की जानने की कोशिश की, फिर जो कहानी सामने आई वह हैरान कर देने वाली है।

गांव से बच्चे को आरोपी इस रास्ते से पहाड़ी की ओर ले गया।
गांव से बच्चे को आरोपी इस रास्ते से पहाड़ी की ओर ले गया।

6 मार्च, दिन बुधवार को इस गांव से एक बारात जानी थी, जिसकी निकासी निकल रही थी। चार साल का एक बच्चा अपने घर से बाहर निकल कर लोगों को डांस करते देखने लगा और खुद भी डांस करने लगा। निकासी में पास ही के फतेहपुरा गांव का लड़का भी आया हुआ था। जिसने बच्चे को चॉकलेट दिलाने के लिए कहा और गोद में उठाकर पहाड़ी की ओर ले गया। जिसके बाद से बच्चे का कोई पता नहीं चला।

बच्चे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां टूट चूकी है। सोमवार से ही उसने किसी से बात नहीं की। सिर्फ रो रही हैं।
बच्चे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां टूट चूकी है। सोमवार से ही उसने किसी से बात नहीं की। सिर्फ रो रही हैं।

आखिरी बार डीजे के पास देखा था

बच्चे के चाचा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 6 मार्च को गांव से कुमावत समाज की बारात जा रही थी। दोपहर करीब 2 बजे डीजे बज रहा था। इस दौरान मेरे स्वर्गीय भाई का 4 साल का बेटा भी डीजे देख रहा था। 2 बजे के बाद बच्चा घर नहीं आया तो दादी और मां ने आसपास में तलाश शुरू की। लोगों से पूछताछ की तो भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा था।

8 मार्च को परिवार की ओर से पाटन थाने में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई। पाटन पुलिस ने बच्चे की तलाश में टीम का भी गठन किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना को 12 दिन बीत गए, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला। सोमवार, 18 मार्च को शाम करीब 4 बजे गांव के पास स्थित पहाड़ी से एक कुत्ता बच्चे का पैर अपने मुंह में लेकर आया। ग्रामीणों ने देखा तो कुत्ते से पैर को छुड़वाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहाड़ी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस पहाड़ी के नीचे की ओर उतरी तो पेड़ पर रस्सी से मासूम का सड़ा-गला नग्न शव बंधा मिला।

गांव की पहाड़ी पर बच्चे की तलाश करते हुए पुलिसकर्मी।
गांव की पहाड़ी पर बच्चे की तलाश करते हुए पुलिसकर्मी।
सोमवार को पुलिस को पहाड़ी पर बच्चे का शव मिला।
सोमवार को पुलिस को पहाड़ी पर बच्चे का शव मिला।

इतने संगीन मामले को देखते हुए पाटन पुलिस और डीएसटी (जिला स्पेशल टीम) हरकत में आ गई। पूरी रात पुलिस ने ग्रामीणों को जगा-जगा कर पूछताछ की। पुलिस को एक ग्रामीण से पता चला कि आखिरी बार बच्चे के साथ एक लड़के को देखा था। ग्रामीण से मिले क्लू के आधार पर पुलिस करीब दो किमी फतेहपुरा गांव पहुंची और उस लड़के को हिरासत में लिया, जिसके साथ मासूम को अंतिम बार देखा गया था। पुलिस को पता चला कि यह नाबालिग है।

पूछताछ में आरोपी लड़के ने जो कहानी बताई उसे सुनकर सिहर जाएंगे। पढ़ें, आरोपी का कबूलनामा-

6 तारीख को बुधवार का दिन था। गांव में एक लड़के की शादी थी। मेरे गांव फतेहपुरा से उस गांव के बीच दो किलोमीटर का ही फासला है। मुझे उस शादी में नहीं बुलाया गया था, लेकिन खाने-पीने के लिए मैं वहां चला गया। शाम का समय था। शादी में एक सुंदर सा छोटा बच्चा था। मैंने उसे देखा तो खुद को रोक नहीं पाया। उसे चॉकलेट दिलाकर पहाड़ी पर ले गया। वहां मैंने बच्चे के कपड़े उतारे और गलत काम किया, लेकिन बच्चा चिल्ला-चिल्ला कर रो रहा था।

वो भागने लगा, तो मैं डर गया। मुझे लगा कि वो सबको बता देगा तो लोग मुझे मारेंगे। मैंने उसे भाग कर पकड़ा, तो वो और जोर से चिल्लाने लगा। मेरी नजर वहां एक रस्सी पर पड़ी। मैंने उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और नंगा ही पेड़ पर लटका दिया, लेकिन वो चिल्लाता रहा और उसके मुंह से कपड़ा निकल गया।

मैं डर गया था। मैंने घबराहट में आकर उसका गला घोंट दिया। इससे उसकी आवाज बंद हो गई। शाम के करीब 7.30 बज चुके थे। मैं पहाड़ी से नीचे उतरा तो बानसूर के जाने के लिए बारात के लिए बस तैयार खड़ी थी। उसमें बैठा और वहां से चला गया।

यह पूरी कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। उससे पूछताछ कर रहे डीएसटी और थाने के पुलिसकर्मियों की माने तो जिस वक्त आरोपी यह सब बता रहा था तब भी उसके चेहरे पर कोई सिकन नहीं थी। इतनी बड़ी वारदात के बावजूद वह पिछले 12 दिन से बेफिक्र होकर घूम रहा था। यहां तक कि उसी दिन बारात में भी जाकर आया।

 

ये भी पढ़ें…

4 साल के मासूम का पेड़ से बंधा शव मिला:कुत्ता पैर मुंह में दबाकर पहुंचा तो चला पता; 12 दिन पहले हुआ था गायब

Related Articles