[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

4 साल के मासूम का पेड़ से बंधा शव मिला:कुत्ता पैर मुंह में दबाकर पहुंचा तो चला पता; 12 दिन पहले हुआ था गायब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

4 साल के मासूम का पेड़ से बंधा शव मिला:कुत्ता पैर मुंह में दबाकर पहुंचा तो चला पता; 12 दिन पहले हुआ था गायब

4 साल के मासूम का पेड़ से बंधा शव मिला:कुत्ता पैर मुंह में दबाकर पहुंचा तो चला पता; 12 दिन पहले हुआ था गायब

पाटन (नीमकाथाना) : 12 दिन (6 मार्च) से लापता 4 साल के बच्चे का पेड़ से बंधा हुआ शव मिला। घरवालों ने बच्चे को अगवा कर हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामला नीमकाथाना जिले के पाटन क्षेत्र के हरिपुरा गांव का सोमवार शाम साढ़े 6 बजे का है।

डीएसपी अनुज डाल ने बताया कि गांव के पास स्थित पहाड़ी से एक कुत्ता बच्चे का पैर अपने मुंह में लेकर आया था। इस दौरान ग्रामीणों ने देखा और कुत्ते से पैर को छुड़वाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहाड़ी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस ने शव की तलाश के लिए पहाड़ी पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।
पुलिस ने शव की तलाश के लिए पहाड़ी पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।

पुलिस पहाड़ी के नीचे की ओर उतरी तो पेड़ पर रस्सी से मासूम का सड़ा-गला शव बंधा मिला। पास ही में बच्चे के कपड़े पड़े थे। जिसके आधार पर मृतक की पहचान नमन गुर्जर (4) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि बच्चे को पेड़ से बांधकर उसकी निर्मम हत्या की गई।

बच्चे को आखिरी बार 6 मार्च को गांव में गुजर रही बारात में डीजे के पास देखा था।
बच्चे को आखिरी बार 6 मार्च को गांव में गुजर रही बारात में डीजे के पास देखा था।

आखिरी बार डीजे के पास देखा था
बच्चे के चाचा मनोज कुमार गुर्जर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 6 मार्च को गांव हरिपुरा से कुमावत समाज की बारात जा रही थी। दोपहर करीब 2 बजे डीजे बज रहा था। इस दौरान मेरे बड़े भाई स्व. हंसाराम गुर्जर का बेटा नमन कुमार भी डीजे देख रहा था। 2 बजे के बाद बच्चा घर नहीं आया तो दादी और मां ने आसपास में तलाश शुरू की। लोगों से पूछताछ की तो भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा था।

पिता की हो चुकी है मौत
परिजनों ने बताया कि बच्चे के पिता की कोटपूतली के समीप एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। बच्चे के एक 6 साल की बड़ी बहन है, जो ननिहाल में रहती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77