ऑटो में छूटा 5 लाख के जेवरों से भरा बैग, चालक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से महिला को मिला वापस
चूरू में टैक्सी चालक असलम खान ने पेश की मिसाल, एएसआई रमजान खान और पवन कुमार को एसपी ने एक-एक हजार रुपए देकर किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर में एक महिला का करीब पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग ऑटो में छूट गया। टैक्सी चालक की ईमानदारी और यातायात पुलिस की तत्परता से महिला को उसका कीमती सामान सकुशल वापस मिल गया। मामले में पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाले दो पुलिसकर्मियों को एक-एक हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार, शहर के चेजारान मोहल्ले की एक महिला यात्रा के दौरान अपना बैग टैक्सी में भूल गई थी। बैग में करीब पांच लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। टैक्सी चालक असलम खान कबीरखानी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग सुरक्षित रखा। यातायात पुलिस के सहयोग से बैग महिला तक पहुंचाया गया।
दो पुलिसकर्मियों को मिला नकद पुरस्कार
महिला का कीमती सामान वापस दिलाने में यातायात पुलिस के एएसआई रमजान खान और पवन कुमार की भूमिका की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को एक-एक हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टैक्सी चालक असलम खान कबीरखानी की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से महिला को उसका कीमती सामान वापस मिल सका। इस घटना ने समाज में ईमानदारी और जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2563858


