[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर घर की सही जानकारी दर्ज करें : यादव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जनगणना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर घर की सही जानकारी दर्ज करें : यादव

सीकर में द्वितीय चरण की जनगणना को लेकर बैठक, नगर परिषद आयुक्त ने कर्मचारियों को समय पर सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश

सीकर : जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर परिषद के सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने की। उन्होंने जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी वार्डों में घर-घर सर्वे निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

आयुक्त यादव ने कहा कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। सर्वे के दौरान प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज की जाए। आमजन से विनम्र व्यवहार करते हुए आवश्यक सूचनाएं जुटाई जाएं, ताकि कोई भी परिवार सर्वे से वंचित नहीं रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करती है। ऐसे में आंकड़ों की शुद्धता बेहद जरूरी है। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और गंभीरता से करें।

बैठक में राजस्व अधिकारी महेशचंद्र योगी, सहायक अभियंता विकास मिश्रा, सहायक नगर नियोजक नरेंद्र कुमार नट, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, पिंकी मीणा, दीपिका पारीक और नीतू कुमावत सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77