[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला बदल सकती है समाज की दिशा : डॉ. शर्मा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला बदल सकती है समाज की दिशा : डॉ. शर्मा

बबाई कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर, छात्राओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

खेतड़ी : राजकीय कन्या महाविद्यालय बबाई में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत द्वितीय एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान हुआ। छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता और समाज सेवा का संदेश दिया।

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य एवं मुख्य वक्ता डॉ. देवीशंकर शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदलने की क्षमता रखती है। महिलाओं का सशक्त होना समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपनी क्षमताओं को पहचानने, कौशल विकास पर ध्यान देने और प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व करने का आत्मविश्वास विकसित करने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सतीश कुमार मिश्र, डॉ. सुरेंद्र सैनी, पवन कुमार जोशी, जयप्रकाश, मूलचंद सैनी, सरिता बाजिया, अनीता सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और स्वयंसेविकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77