[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीएसटी ने खेजड़ी की लकड़ी से भरी दो पिकअप पकड़ी:हरियाणा के दो ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन और लकड़ी दूधवाखारा पुलिस को सौंपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीएसटी ने खेजड़ी की लकड़ी से भरी दो पिकअप पकड़ी:हरियाणा के दो ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन और लकड़ी दूधवाखारा पुलिस को सौंपी

डीएसटी ने खेजड़ी की लकड़ी से भरी दो पिकअप पकड़ी:हरियाणा के दो ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन और लकड़ी दूधवाखारा पुलिस को सौंपी

चूरू : चूरू जिले में जिला विशेष टीम (DST) ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाढर टोल नाके पर खेजड़ी की हरी लकड़ी से भरी दो पिकअप पकड़ीं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर हरियाणा के दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रात करीब एक बजे डीएसटी प्रभारी एसआई किशनाराम के नेतृत्व में की गई।

टोल नाके पर जांच के दौरान पकड़ में आईं पिकअप

डीएसटी की टीम रविवार देर रात ढाढर टोल नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वहां पहुंची दो पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली गई। जांच में दोनों वाहनों में खेजड़ी की हरी लकड़ी भरी मिली। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवरों से लकड़ी के परिवहन के संबंध में जानकारी मांगी और दोनों पिकअप को जब्त कर लिया।

हरियाणा के दो चालक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, एक पिकअप का चालक कामान, राजगढ़ निवासी सुनील था। वहीं दूसरी पिकअप में बीदवान, सिवानी (हरियाणा) निवासी विजेन्द्र सिंह नायक सवार था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दूधवाखारा थाने को सौंपी कार्रवाई की जिम्मेदारी

डीएसटी ने जब्त की गई दोनों पिकअप और उनमें भरी खेजड़ी की लकड़ी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दूधवाखारा थाने के डीओ हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को सौंप दिया। कार्रवाई के दौरान डीएसटी प्रभारी एसआई किशनाराम के साथ कांस्टेबल विक्रम और राकेश भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77