[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपयोगी व गुणवत्तापूर्ण हो नरेगा कार्य : सत्यानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उपयोगी व गुणवत्तापूर्ण हो नरेगा कार्य : सत्यानी

जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने किया नरेगा कार्यों का निरीक्षण,  नरेगा श्रमिकों की उपस्थिति की जांच की और दिए निर्देश

चूरू : जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने कहा है कि नरेगा कार्य उपयोगी व गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपादित हों। नरेगा कायोर्ं में निजी व सार्वजनिक क्षेत्र में करवाए जाने वाले कार्यों में मैटेरियल, लैबर आदि को समुचित प्रबंधित किया जाए तथा सुनिश्चित करें कि नरेगा कार्यों का यूटिलाइजेशन हो।

जिला कलक्टर सत्यानी ने शुक्रवार को जिले के भालेरी के पेरदाना जोहड़े में चल रहे नरेगा कायोर्ं का निरीक्षण किया और नरेगा श्रमिकों की उपस्थिति की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि नरेगा श्रमिकों को ग्रुप वाइज टास्क दिए जाएं, जिससे काम शीघ्र पूर्ण हों और कार्यों की गुणवत्ता निर्धारित हो। इस दौरान उन्होंने नरेगा श्रमिकों की उपस्थिति की जांच की तथा श्रमिकों द्वारा किए जा रहे कायोर्ं की जानकारी ली। साइट पर 28 नरेगा श्रमिक की उपस्थिति थी और सभी श्रमिक उपस्थित मिले। पवन ने नरेगा में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।  निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी अमरजीत बाबल, एपीआरओ मनीष कुमार, सरपंच राजेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, सहायक विकास अधिकारी छगनलाल छिंपा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles