[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस में भर्ती के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी, पचेरी कलां पुलिस ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस में भर्ती के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी, पचेरी कलां पुलिस ने की कार्रवाई

धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस में भर्ती के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी, पचेरी कलां पुलिस ने की कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास शर्मा 

पचेरी कलां : पचेरी कलां पुलिस ने दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर 8 लाख रुपए हड़प लिए थे, जिसकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी।

थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के कांकड़ा निवासी हवा सिंह ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी की उसका बेटा सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इस दौरान गांव के ही चंद्रभान पुत्र भागीरथ अहीर ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा दिया और भर्ती करवाने के नाम पर उसे 8 लाख रुपए ले लिए। जब पीड़ित का बेटा दिल्ली पुलिस में भर्ती नहीं हुआ तो उसने दिए गए रुपए वापस मांगे तो उसे जल्द ही लौटने का आश्वासन दिया गया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने पीड़ित की ओर से दिए गए रुपए नहीं लौटाए। जिस पर पीड़ित की ओर से थाने में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर आठ लाख रुपए हड़प लेने का मामला दर्ज करवाया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने रविंद्र उर्फ टोनी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आरोपी चंद्रभान फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली की धोखाधड़ी का आरोपी अपने गांव आया हुआ है। जिस पर पुलिस की टीम ने दबिश देखकर कांकड़ा निवासी चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान टीम में थानाधिकारी राजपाल यादव, एएसआई नरेश कुमार, एचसी लीलाराम, कांस्टेबल अनीता, बलकेश आदि शामिल थे।

Related Articles