[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पालिका ने पास किया 40.22 करोड़ का बजट:पांच करोड़ की लागत से होगा ऐतिहासिक बांधो से मिट्‌टी हटाने का काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पालिका ने पास किया 40.22 करोड़ का बजट:पांच करोड़ की लागत से होगा ऐतिहासिक बांधो से मिट्‌टी हटाने का काम

खेतड़ी पालिका ने पास किया 40.22 करोड़ का बजट:पांच करोड़ की लागत से होगा ऐतिहासिक बांधो से मिट्‌टी हटाने का काम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका परिसर में बुधवार को साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2024-25 के लिए 40.22 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया।

पालिकाध्यक्ष गीता देवी सैनी ने बताया कि खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य और आमजन को सरकार की योजनाओं को लाभान्वित करने को लेकर नगरपालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 4.91 करोड़ रुपए की लागत से सरकारी काॅलेज से कोलिहान नगर तक बरसाती नाले का निर्माण करवाया जाएगा। सात करोड़ रुपए की लागत से नेचर पार्क, तीन करोड रूपए की लागत से स्मृति वन, पांच करोड़ रुपए की लागत से ऐतिहासिक पन्नाशाह तालाब व अन्य बांधो तालाबों की मिट्टी छंटाई का कार्य करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बिजली लाइन वृद्वि के लिए एक करोड़ रुपए, वार्ड नंबर तीन में पुलिया निर्माण के लिए 50 लाख रुपए तथा 20 लाख रुपए की लागत से पालिका के चार क्षेत्रों में ओपन जिम का कार्य करवाया जाएगा।

कस्बे के सौंदर्यीकरण को लेकर पालिका की ओर से महत्वपूर्ण कार्य करवाए जा रहे है। खेतड़ी रियासत कालीन समय में पर्यटन के रूप में विशिष्ट पहचान रखती थी। ऐसे में कस्बे को पर्यटन के रूप में विकसित करने को लेकर बेहतर प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर ईओ रिषभ ओला, पार्षद सुमित्रा देवी, प्रेमलता, सुनिता देवी सैनी, गोकलचंद मेहरड़ा, निर्मला देवी, मो हारून, सुनिता देवी सैनी, अनामिका शाह, किरण बाला, हरमेन्द्र चनानिया, प्रियंका जैदिया, सुगनाराम, सोहनी देवी, संगीता वर्मा, राहुल सैनी, लीलाधर सैनी, संतोष देवी, वैणीशंकर सैनी, नगेन्द्र सोढ़ा, मोहनलाल राजोरीया, किशन कुमार, संदीप शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles