[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक:पांच महीने पहले शादी हुई थी, परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक:पांच महीने पहले शादी हुई थी, परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया

ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक:पांच महीने पहले शादी हुई थी, परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया

झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक युवक अपने ही ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला। युवक के परिजनों को आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या की है। मामला झुंझुनूं के बगड़ थाना क्षेत्र के खुड़ाना गावं का है। मृतक विकास कुमार (25) पुत्र शंकर लाल निवासी चाचीवाद बड़ा, थाना फतेहपुर, सीकर गुरूवार को अपने ससुराल में फंदे पर लटका हुआ मिला था। सात फरवरी को लगभग रात एक बजे के करीब अपने सुसराल आया था। इधर मृतक विकास के सुसराल वालों का कहना है कि वह कब उनके घर आये पता ही नहींं। सब खाना खाकर सो गए थे। सुबह देखा तो फंदे से झूलते हुए मिला। ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज इस संबंध में मृतक के भाई अशोक कुमार ने बगड़ थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

जिसमें बताया कि उसका भाई विकास 7 फरवरी को अपने ससुराल खुडाना गया था। जहा उसके ससुर विरेन्द्र सिंह, सांस विमला देवी, पत्नी कांता, साले योगेश, साढु प्रवीण, साली सुनिता व विकास के ससुर के भाई प्रमोद व अन्य मिलकर उसके भाई की हत्या कर फंदे पर लटका दिया। पांच महीने पहले शादी हुई थी मृतक विकास कुमार की खुड़ाना निवासी कांता से पांच महीने पहले 8 सितंबर को शादी हुई थी। दोनों में अनबन चल रही थी। अशोक कुमार ने बताया कि विकास के पास दो दिन पहले उसकी सांस का फोन आया था। अपनी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल बुलाया था। 8 फरवरी को सुबह सूचना मिली की मेरे भाई ने सुसाइड कर लिया है। ये सुसाइड नहींं हत्या है।

शादी से पहले बताई थी सरकारी नौकरी खुडाना सरपंच महावीर सिंह ने बताया कि जब विकास की शादी हुई थी तो तब उसकी सरकारी नौकरी बताई गई थी। लेकिन बाद में पता चला कि विकास की सरकारी नौकरी नहीं है। इस बात को लेकर दोनों में अनबन चल रही थी। विकास के घर वाले समझाइश के लिए आए थे। लेकिन कांता ने मना कर दिया था। वहीं गांव में लगे सीसीटीवी देखने पर पता चला है कि मृतक विकास 7 फरवरी देर रात अपने ससुराल की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहा है। बगड़ थानाधिकारी ने बताया कि मृतक की परिजन के रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles