पूर्व विधायक मोहन लाल मोदी की 7वीं पुण्यतिथि:विधायक ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, मोदी के कार्य और स्मरण के बारे में बताया
पूर्व विधायक मोहन लाल मोदी की 7वीं पुण्यतिथि:विधायक ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, मोदी के कार्य और स्मरण के बारे में बताया
नीमकाथाना : नीमकाथाना के छावनी में स्थित विधायक आवास पर पूर्व विधायक मोहन लाल मोदी की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक सुरेश मोदी ने मोहनलाल मोदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि पर मौजूद लोगों में मोहन लाल मोदी के कार्य और स्मरण पर प्रकाश डाला।
विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि पूर्व विधायक की ईमानदारी के चलते नीमकाथाना क्षेत्र की जनता ने उन्हें 4 बार विधायक बनाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोहन लाल मोदी को कहा था की 200 विधायकों में से मोदी एक ईमानदार विधायक थे। नीमकाथाना विधानसभा के लोग मोहन लाल मोदी को बाबूजी के नाम से संबोधित कर समान देते थे।

ये रहे मौजूद
इस मौके के पर पीसीसी सदस्य कांता प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र यादव, नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल आडतिया, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, गणेश मोदी, गोपाल मोदी, सुमित मोदी, पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दिवान, न.पा. उपाध्यक्ष महेश मैगोतिया, सभी सरपंचगण, सभी पार्षद गण, पंचायत समिति सदस्य सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049379


