[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना नहर से पानी की मांग:महासंघर्ष समिति ने बीडीओ को दिया ज्ञापन, कहा – 30 साल से सरकारें अटका रहे समझौता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

यमुना नहर से पानी की मांग:महासंघर्ष समिति ने बीडीओ को दिया ज्ञापन, कहा – 30 साल से सरकारें अटका रहे समझौता

यमुना नहर से पानी की मांग:महासंघर्ष समिति ने बीडीओ को दिया ज्ञापन, कहा - 30 साल से सरकारें अटका रहे समझौता

नवलगढ : यमुना नहर के मुद्दे को लेकर यमुना जल महासंघर्ष समिति की ओर से सोमवार को नवलगढ़ के कोलसिया में ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

कमल कालेर ने बताया कि 1994 में यमुना नहर लाने के लिए समझौता हुआ था, लेकिन आज तक पानी नहीं मिल पाया। सरकारों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए 30 साल निकाल दिए। 1994 ये मुद्दा अटका हुआ है। जिले में पानी की भारी किल्लत है, पीने के पानी का टोटा है, इसलिए जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए ये कर्तव्य बनता है कि यमुना नहर जल समझौते को जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यमुना नहर के पानी को लेकर सोमवार को अन्य ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया गया। 12 फरवरी को झुंझुंनू में मुख्यालय पर विशाल सभा तथा प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles