चाइनीज मांझा बेचते 3 तीन आरोपी गिरफ्तार:टीम ने 112 चरखियां जब्त कीं, कोतवाली पुलिस की शहीदान चौक पर कार्रवाई
चाइनीज मांझा बेचते 3 तीन आरोपी गिरफ्तार:टीम ने 112 चरखियां जब्त कीं, कोतवाली पुलिस की शहीदान चौक पर कार्रवाई
झुंझुनूं : झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने चाइनीज मांझा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझा बेचते पकड़े गए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चाइनीज मांझा की 112 चरखियां जब्त की गई हैं।
सब इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाकर शहर के शहीदान चौक के पास स्थित एक दुकान से चाइनीज मांझा जब्त किया है। इसके अलावा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में सिकंदर अली पुत्र नत्थू अली निवासी वार्ड नं. 25, मो. समीर पुत्र शब्बीर अली निवासी वार्ड नं. 58 व फरमान पुत्र महरूदीन निवासी वार्ड नं. 28 है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान टीम में कॉन्स्टेबल संदीप, सुशील, किशोर, साहिल, पुरुषोत्तम, संदीप समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038483


