स्कूली बस ने बाइक को टक्कर मारी:हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर घायल
स्कूली बस ने बाइक को टक्कर मारी:हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर घायल
नीमकाथाना : नीमकाथाना इलाके में बुजिवाला दीपावास रोड पर स्कूली बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां युवक का इलाज जारी है। वही शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की सूचना पर सदर पुलिस की मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
सदर थाना एसआई रजत खींची ने बताया कि बुजीवाला दीपावास रोड पर एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दीपावास निवासी धर्मपाल गुर्जर (30) की मौत हो गई। जबकि रामावतार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038598


