[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेसी नेताओं ने मनाया 138वां स्थापना दिवस:कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों पर आगे बढ़ने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेसी नेताओं ने मनाया 138वां स्थापना दिवस:कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों पर आगे बढ़ने की अपील

कांग्रेसी नेताओं ने मनाया 138वां स्थापना दिवस:कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों पर आगे बढ़ने की अपील

कोलिहान नगर : खेतड़ी उपखंड के कोलिहान नगर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी का 138 वा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, विशिष्ट अतिथि दूलीचंद गुर्जर, पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल जैदिया ने की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में अंतिम छोर पर बैठे कार्यकर्ता के महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को संगठित होकर पार्टी की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए तथा पार्टी के लिए बेहतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेतड़ी में विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बावजूद कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाती रहेंगी तथा लोगों की समस्याओं का समाधान करते रहेंगे। राहुल गांधी देश में एकता फैलाने को लेकर न्याय यात्रा का आयोजन कर रहे हैं, जो पूरे देश में निकाली जाएगी।

सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल जैदिया ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे दावों पर काम कर रही है, जिससे जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। राजस्थान प्रदेश में पिछले कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी ने आमजन के हित में अन्य कार्य करवाए थे, लेकिन भाजपा सरकार का पूर्ण रूप से गठन नहीं होने से आमजन के कार्य अधर में अटके हुए हैं। प्रदेश की जनता को अपने काम के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस सरकार की ओर से आमजन के हित के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती से विरोध करेगा।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में संगठित होकर कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर शमशेर चौधरी, विक्रम गुर्जर, शंकर गुर्जर, शीशराम गुर्जर, रमेश पांडे, श्रवणदत नारनोलिया, बीरबल सिंह, राजेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet