[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुहाड़वास की पहाड़ियों में अवैध खनन से दहशत, ब्लास्टिंग से मकानों और खेतों को खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

कुहाड़वास की पहाड़ियों में अवैध खनन से दहशत, ब्लास्टिंग से मकानों और खेतों को खतरा

आबादी के नजदीक हो रहे धमाकों से ग्रामीण चिंतित, 27 अगस्त और 7 अक्टूबर को शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

बुहाना : कुहाड़वास गांव में अरावली की पहाड़ियों में अवैध खनन और ब्लास्टिंग का मामला सामने आया है। आबादी के नजदीक पहाड़ियों में हो रहे धमाकों से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग से आसपास के मकानों और खेतों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। खेतों में काम करने वाले किसान, स्कूली बच्चे और मवेशी भी खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीण विक्रम सिंह ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पहाड़ियों में जेसीबी मशीनों से लगातार खुदाई की जा रही है। ब्लास्टिंग के कारण पेड़ उखड़ रहे हैं और प्राकृतिक पहाड़ी क्षेत्र को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, खनन में लगे तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से उड़ने वाली धूल ने भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में धूल जमने से फसलें प्रभावित हो रही हैं और पहाड़ी के आसपास की उपजाऊ जमीन की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।

बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता

ग्रामीणों के अनुसार पहाड़ी के आसपास से स्कूली बच्चों और मवेशियों का दिनभर आवागमन रहता है। ऐसे में लगातार हो रही ब्लास्टिंग से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका है। खेतों में काम करने वाले किसान भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते अवैध खनन और ब्लास्टिंग पर रोक नहीं लगी तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बताया कि इस समस्या को लेकर 27 अगस्त और 7 अक्टूबर 2026 को शिकायतें दी गई थीं। जिला कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार तक मामला पहुंचाने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी मौके पर जांच करने तक नहीं पहुंचे, जिससे अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मौके पर तत्काल जांच करवाने, अवैध खनन और ब्लास्टिंग बंद कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet